अटल सामाजिक संस्थान ने अमर शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए | Atal samajik sanstha ne amar shahid ki punyatithi

अटल सामाजिक संस्थान ने अमर शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

अटल सामाजिक संस्थान ने अमर शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

थांदला (कादर शेख) - अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आज एमजी रोड स्थित आजाद की प्रतिमा पर अटल सामाजिक संस्था ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अटल सामाजिक संस्था के संचालक तानसिंह मईड़ा, जवरसिंह परमार, राजू धानक, सोमजी भगत, मकना भगत, पूर्व सरपंच कलसिंह भूरिया, समाज के वरिष्ठ कनकमल जैन, वासुदेव नागर, दिलीप भटेवरा, मनोज उपाध्याय, समकित तलेरा, फिरोज रंगरेज, शिवम, रामसिंह मुणिया, मोहन यादव, दलसिंह बारिया, मानसिंह चौहान आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जवसिंह परमार ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए अपने उद्बोधन में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के लिए अपने प्राणों को न्योछावर की गाथा सुनाई। वहीं राजू धानक ने कहा कि आजाद ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी एवं अपने जान की कुर्बानी तक दे डाली। इसी के साथ तानसिंह मईड़ा ने आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने का आव्हान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post