जनगणना के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण | Jangadna ke liye adhikariyo ko diya gaya prashikshan

जनगणना के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रत्येक व्यक्ति के घर जाकर किया जायेगा मकान सूचीकरण

जनगणना के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी कड़ी में आज 24 फरवरी 2020 से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनगणना के लिए अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, अपर कलेक्टर श्री शिव गोविंद मरकाम, जनगणना के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री रविश श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

     जनगणना प्रशिक्षण के प्रथम दिन अधिकारियों को बताया गया कि जिले में मकान सूचीकरण का कार्य आगामी 01 मई से प्रारंभ किया जायेगा और यह कार्य 14 जून 2020 तक पूरा कर लिया गया जायेगा। वर्ष 2011 की जनगणना में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ थी। वर्ष 2010 के एनपीआर में इसमें से 119 करोड़ लोगों का एनपीआर में डाटा बेस बनाया गया था। एनपीआर के लिए प्रत्येक व्यक्ति के घर जाकर मकान सूची बनायी जायेगी और मकानों की गणना की जायेगी। इस कार्य के लिए प्रगणक लगाये जायेंगें। 900 की आबादी पर एक प्रगणक लगाया जायेगा और 06 प्रगणक पर एक पर्यवेक्षक रहेगा।

जनगणना के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

     प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि यह कार्य जिम्मेदारी का है और पूरी सावधानी के साथ इसे सम्पन्न कराना है। इसमें किसी भी तरह की गलती नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी जनगणना संबंधी कार्य के लिए उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें और उसी के अनुरूप कार्य करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post