होटल में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस दबिश देने पहुंची तो फरार हुआ करतार
बड़वानी (आदित्य शर्मा) - पुलिस ने शहर के झंडा चौक स्थित एक होटल में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान कार्रवाई में पुलिस दुकान में काम करने वाले को गिरफ्तार किया। वहीं होटल संचालक फरार हो गया। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी द्वारा अवैध व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देशों को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने रविवार रात ही झंडा चौक स्थित एक होटल पर दबिश दी। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। इस होटल पर पूर्व में तीन-चार बार पुलिस छापामार कार्रवाई कर शराब जब्त कर चुकी है।
Tags
badwani
