हिंदी प्रेमियों को मिला भाषा सारथी सम्मान | Hindi premiyo ko mila bhasha sarthi samman

हिंदी प्रेमियों को मिला भाषा सारथी सम्मान

हिंदी प्रेमियों को मिला भाषा सारथी सम्मान

इन्दौर - हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी गौरव अलंकरण समारोह में हिंदी प्रेमियों को भाषा सारथी सम्मान दिया गया। समारोह में पद्मश्री अभय छजलानी जी व कुम्भज जी को हिंदी गौरव अलंकरण दिया गया। इसी आयोजन में महामंडलेश्वर दादू महाराज, अभय छजलानी, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरविंद जोशी, संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन ने हिंदी सेवीयों को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया। जिन्हें सम्मानित किया- कीर्ति राणा, डॉ हरेराम वाजपेयी, अनिता जोशी, साधना शर्मा, रचना जोशी, रचना जौहरी, मंजू नायर, फ़िरोजुद्दीन सिद्दकी, धनंजय गायकवाड़, आरती जोशी, अंशुल व्यास, चेतन बेंडाले, स्वपनिल सोलंकी को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।

हिंदी प्रेमियों को मिला भाषा सारथी सम्मान

Post a Comment

Previous Post Next Post