हर्रई जनपद के तेंदनी पंचायत में लाखों रुपए का गबन | Harrai janpad ke tendani panchayat main lakho rupye ka gaban

हर्रई जनपद के तेंदनी पंचायत में लाखों रुपए का गबन


अमरवाड़ा/हर्रई (अमर गिर) - मरे व्यक्ति के नाम पर प्रधानमंत्री आवास की राशि की गई आहरण यही नहीं सरकारी कर्मचारियों की पत्नियों के नाम पर भी आवास की राशियों का आहरण किया गया ,जिस पर किसी कर्मचारी या अधिकारी ने अपनी सक्रियता नहीं दिखाई, जिसके चलते सरपंच और सचिव की मिलीभगत से लाखों रुपए का घोटाला सामने आया है ,,3 वर्ष पहले मृत हुए बुधमान पिता कलुआ के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का आहरण किया गया ,वहीं कृषि अनुसंधान केंद्र के अधिकारी श्री बोपचे की धर्मपत्नी के नाम से भी आवास कागजों में बना दिया गया, जबकि हर्रई जनपद के सीईओ से जानकारी लेने पर कहा इस मामले में कोई जानकारी नहीं है,, मामला संज्ञान में आया है, जानकारी लेता हूं, अब देखना होगा कि भ्रष्ट सचिव सरपंच पर क्या कार्यवाही होती है, या ऐसे ही मामले को दबा दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post