गर्भवती की मौत के मामले में डॉ. उर्मिला चोयल को नोटिस | Garbhavati ki mout ke mamle main dr urmila choyal ko notice

गर्भवती की मौत के मामले में डॉ. उर्मिला चोयल को नोटिस

लंबे समय से विवादों के घेरे मे डॉ दम्पति


पेटलावद (मनीष कुमट) - लंबे समय से पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुंडली मार के बैठे डॉक्टर चोयल दंपति अपनी कारनामों के कारण सुर्खियों में रहते है। इनकी लापरवाही का खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतने पड़ते है, लेकिन जो भी सरकार हो इनकी किसी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती। अभी कुछ दिनों पूर्व ही पूर्व बीएमओ उर्मिला चोयल के डॉक्टर पति गोपाल चोयल का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें डॉक्टर मुख्यमंत्री तक पैसे देने की बात कहते हुए एक मरीज के परिजन पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। मामला प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचा, लेकिन डॉक्टर दंपति की राजनीतिक जमावट और धनबल के आगे सब पानी भरते नजर आए। विभागीय जांच के नाम पर मामला रफा दफा कर दिया है। एक बार फिर डॉ चोयल सुर्खियों में है। इस बार विभाग की और पूर्व बीएमओ उर्मिला चोयल को एक गर्भवती महिला की डिलेवरी के दौरान हुई मृत्यु के मामले में नोटिस दिया गया है। विभाग ने इस बार लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमती उर्मिला चोयल को कटघरे में लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post