ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिव ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया
रेमंड/बोरगांव (चेतन साहू) - शिवरात्रि का महापर्व के उपलक्ष में आज रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बोरगांव में भगवान शिव का महापर्व शिवरात्रि विभिन्न कार्यक्रम आनंद पूर्वक मनाया गया । शिवरात्रि के उपलक्ष पर सुबह 8 बजे बोरगांव सेंटर पर ममता बहन जी के द्वारा मुरली का वाचन सभी भाई बहनों के समक्ष किया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एसडीओपी सौसर एसपी सिंह लोधी खेड़ा टीआई मनीष भदौरिया एवं ब्रम्हाकुमारी गणेश की बहन ओम प्रकाश भाई ममता बहन एवं बोरगांव संस्था के भाई बहनों ने शिव की ध्वजा का ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात शिव बाबा का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उसके पश्चात सेंटर में पधारे अतिथियों का स्वागत बहनों ने तिलक और पुष्पगुच्छ से किया । संचालिका शांति बहन के द्वारा मधुबन से प्राप्त उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छिंदवाड़ा संचालिका गणेशी बहन ने अपने उद्बोधन में शिवबाबा और निराकार शिव के बारे में बताते हुए आध्यात्मिक रहस्य बताया आज के कार्यक्रम उपस्थित सभी अतिथि एवं भाई बहनों ने अपना अपना अनुभव सुनाया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में गणेश दीदी ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार माना। एवं गणेश की बहन के द्वारा सभी भाई बहनों को टोली प्रदान की गई । पधारे हुए अतिथि एवं ब्रम्हाकुमारी भाई बहन माताएं बहनें ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया गया।
Tags
chhindwada