भानू भूरिया भाजयुमो अध्यक्ष ने छिंदवाडा माॅडल को लेकर कमलनाथ पर कसे तंज
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - प्रदेश की कमलनाथ सरकार के छिन्दवाडा माडल को झाबुआ जिले में लागू करने की घोषणा एवं वर्तमान मे कांग्रेस पार्टी के नेताओं के ईशारों पर आम लोगों को परेशान करने के साथ ही पुलिस वालों द्वारा ही पुलिस के जवानों को प्रताडित करने को लेकर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के बगीचे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया प्रेस से मुखातिब हुए और उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री के छिन्दवाडा माॅडल पर तंग कसते हुए उन्हे आडे हाथ लिया । प्रेस को संबोधित करते हुए भानु भूरिया ने कहा कि जब से मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई है, एक वर्ष से अधिक की अवधि व्यतित हो चुकी है तथा कथित छिन्दवाडा माडल के नाम पर कर्मचारियो एवं आम जनता को परेशानी झेलना पड रही है क्या यही है छिंदवाडा माॅडल? उन्होने कहा कि जिले केे शासकीय कार्यालयो मे कांग्रस के नेताओ के ईशारे पर दबाव की राजनीति चल रही है। अभी तक देखा गया है कि कलेक्टर कार्यालय में छात्र छात्राएं एवं हास्टल के बच्चेे कभी भी अपनी मांगो को लेकर नही आते थे। अब स्थिति यह है कि थांदला मेघनगर आदि स्थाना के छात्र छात्राए अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे है। समग्र प्रशासन भ्रष्टाचार का बोलबाला है क्या यही छिंदवाडा माॅडल है? अतिक्रमण के नाम पर गरीबो के आशियानो पर बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबुद किया जा रहा है। थांदला , मेघनगर , राणापुर के भूमाफिया राजनीतिक प्रभाव में अपना रसुख बनाये हुये है क्या यही छिंदवाडा माॅडल है? भानू भूरिया ने कहा कि हाल ही मे एक आदिवासी समाज का आंदोलन अनशन जिला मुख्यालय पर चला ओर उन्हे कांग्रेस का कोई भी जनप्रतिनिधि देखने नही आया ओर ना ही उनकी बात सुनी क्या यही छिंदवाडा माॅडल है? हाल ही मे राणापुर ने कांग्रेस नेताओ के कहने पर सरेआम कांग्रेस के एक नेता ने दो पुलिस के ड्यूटी पर तैनात जवानो को लेकर थाने पर हंगामा मचाया ओर कांग्रेस के एक नेता के कहने पर दो पुलिस जवानो को लाई हाजिर कर दिया क्या यहि छिंदवाडा माॅडल है? उन्होने कहा कि राणापुर की घटना अत्यंत दुखद है । कांग्रेस नेताओ ने खुलेआम अभद्र भाषा को प्रयोग किया ओर पुलिस ने उनके दबाव मे आकर पुलिस पर ही प्रताडित करने वाली कार्यवाही की। क्या यह उचित है। भानू भूरिया ने कहा कि राणापुर प्रकरण को लेकर यदि की गई गलत कार्यवाही को वापस नही लिया गया तो भारतीय युवा मोर्चा विधिवत कार्यवाही करने मे पिछे नही रहेगा। इस अवसर पर भानू भूरिया के अलावा मांगीलाल भूरिया, सुरभान गुंडिया, भेरूसिंह डामोर, एंव रूपसिंह भाबर प्रेसवार्ता में उपस्थित थे।
Tags
jhabua
