हनुमान टेकरी पर बैठक 18 फरवरी मंगलवार को
झाबुआ (मनीष कुमट) - श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति हनुमान टेकरी झाबुआ के तत्वावधान मे आज मंगलवार को शाम 7ः30 से बजे बैठक आयोजित की जावेगी। समिति के अध्यक्ष अरूण भावसार व सचिव दिनेश चैहान द्वारा बताया गया कि आगामी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के उदेश्य को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमे जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जायेगी तथा कार्यक्रमो को सुचारू संचालित करने हेतु समितियों का गठन किया जायेगा । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, इसको सफल बनाने के लिए सदस्यों को दायित्व सौंपे जायेगे । 21 फरवरी को भूमेश्वर महादेव हनुमान टेकरी पर अभिषेक, पूजन की रूपरेखा बनाई जायेगी ।
हनुमान टेकरी सेवा समिति के पदाधिकारीयों मे सर्व गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत, अरूण भावसार, पल्लूसिंह चैहान, प्रदीप सोनी, अशोक जी शर्मा, प्रदीप जी रामावत, दिनेश चैहान, विवेक दुबे, मुकेश नीमा, पवनेन्द्र चैहान, तरूण बैरागी, महेश चंद्र बैरागी (पुजारी) पुष्पेन्द्र नीमा (लक्की) सुश्रीत झरबडे मनीष त्रिवेदी श्याम सुंदर शर्मा, ललित त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत सोनी, सुभाष गिदवाणी, प्रवीण राठौड़ श्री मोहित पुरोहित, । युवा समिति व महिला मंण्ङल सहित पदाधिकारीयों ने झाबुआ की धार्मिक जनता से अनूरोध किया है कि परिवार व मित्रो सहित उपस्थित होकर आपके अपने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में अपना सहयोग प्रदान करे ।
Tags
jhabua
