पचास वर्ष पुरानी सब्जी मंडी बनी इतिहास
अंजड़ (शकील मंसूरी) - वर्षो से नगर अंजड़ की शान रही सब्जी मंडी अब इतिहास बनचुकि है आज नगर अंजड़ में स्थानीय गांधी वाचनालय के सामने पुरानी सब्जी मंडी को नगर पालिका के अमले ने प्रातः सात बजे से तोड़ना शुरू किया मंडी को नए रूप में बड़दा रोड पर बनाई जाएगी जिसमें सब्जी व्यपारियो के साथ नगर के फल व्यपारियो को सर्वसुविधा युक्त मंडी में शिफ्ट किया जाएगा जिससे नगर के व्यस्ततम चौराहे गांधी वाचनालय के यहां लगने वाले बारबार के जाम से छुटकारा मिल जाएगा साथ ही सब्जी मंडी के निर्माण के साथ नगर की पार्किंग की समस्या से भी मुक्ती मिल जाएगी नगर परिषद के अध्य्क्ष प्रतिनिधि शेखरचन्द पाटनी ने कहा कि आने वाले 50 वर्षों की मांग को ध्यान में रखकर इस कार्य को शुरू किया गया है पूरा निर्माण तीन माह में पूर्ण कर अत्याधुनिक सब्जी मंडी बनकर तैयार हो जाएगी।
Tags
badwani

