3 मार्च को जिला स्तर पर आयोजित होगा कैंसर शिविर | 3 march ko jila star pr aayojit hoga cancer shivir

3 मार्च को जिला स्तर पर आयोजित होगा कैंसर शिविर
उज्जैन (रोशन पंकज) - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनुसुईया गवली सिन्हा ने बताया कि 3 मार्च को जिला स्तर पर कैंसर शिविर का आयोजन जिला चिकित्साालय की कैंसर केयर युनिट में प्रातः 9 से 11 बजे तक किया जायेगा। कैंसर शिविर में डॉ.दिनेश पेंढारकर दिल्ली, डॉ.डेरियल वाकर बोईजी प्रांत (युएसए) एवं डॉ.सीएम.त्रिपाठी नोडल अधिकारी राज्य कैंसर कीमोथेरेपी उज्जैन उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देंगे। कैंसरग्रसित मरीज शिविर शामिल होने हेतु  2 मार्च को जिला चिकित्सालय की कैंसर केयर युनिट में आकर इंचार्ज सिस्टर से पंजीयन करवा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post