20 हजार स्क्वेयर फीट मे निर्मित सर्वसुविधायुक्त गोशाला का भूमिपूजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष ने किया | 20 hazar squre fit main nirmit sarvsuvidhayukt goshala ka bhumi pujan

20 हजार स्क्वेयर फीट मे निर्मित सर्वसुविधायुक्त गोशाला का भूमिपूजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष ने किया

20 हजार स्क्वेयर फीट मे निर्मित सर्वसुविधायुक्त गोशाला का भूमिपूजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष ने किया

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - ग्राम बोरखड में 20 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में बनने वाली गोशाला का भूमिपूजन गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल द्वारा विधि-विधान से किया गया। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने बताया कि गोमाता की सेवा और संरक्षण के लिए 20 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त गोशाला का निमार्ण कार्य स्वयं के खर्च पर करवा रहे है। उन्होने बताया कि गोशाला में 50 से अधिक गायों के लिए विशेष व्यवस्थाएं रहेगी। गोमाता के संरक्षण और सेवा के उद्देश्य से गोशाला बनाई जा रही है। गोशाला में गायों के लिए चारे और पानी की उत्तम व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर विरेंद्र पटेल, प्रवीण डुडवा, मोहन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post