विधायक पटेल ने 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का किया भूमिपूजन
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - विधानसभा क्षेत्र में आम जनता की सुविधा के लिए बेहतर सड़को का निर्माण लगातार जारी रहेगा। सडकों के माध्यम से गांव गांव को जोडा जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो और परेशानियों का सामना नहीं करना पडे। ये बात ग्राम अट्ठा मेन रोड से वागदरा फलिया तक सुदुर योजना के तहत 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़क के भूमिपूजन के दौरान विधायक पटेल ने कही। इस दौरान पटेल ने गांव के प्रमुख लोगों से सड़क का भूमिपूजन विधि विधान से करवाया। उन्होने बताया कि ये सड़क 8 मीटर चौडी और 1200 मीटर लंगी होगी। इस दौरान कांग्रेसी नेता राजेंद्र टवली, विक्रमसिंह भाटिया, हरदास भाई, मोहन भाई, नानजी सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Tags
jhabua
