1 लाख 1 हज़ार के इनाम के साथ विजेता रही आनंद गुजरात टीम
मेघनगर (जियाउल हक क़ादरी) - शिवाजी क्लब के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाजसेवी पूरणमल जी जैन तृतीय स्मृति के उपलक्ष में हो रहे टेबल टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को आखिरी समापन का दिन था शिवाजी क्लब के अध्यक्ष श्री दिनेश देवाना ने बताया 12 फरवरी से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज 19 फरवरी का अंतिम दिन था पिछले 8 दिन से रोज चार चार मैच हो रहे थे 32 टीमों ने लिया भाग लिया 3 राज्यों के खिलाड़ियों ने इस खेल में भागीदारी की आज दो सेमीफाइनल तथा फाइनल क्रिकेट का मैच संपन्न हुआ जिसमें आनंद की टीम विजेता रही एवं गोधरा की टीम उपविजेता रही तीसरे स्थान पर भरूच की टीम तथा चौथे स्थान पर मेघनगर शिवाजी क्लब स्थान पाया मैन ऑफ द मैच सीरीज का मेहुल को पांचवा पुरस्कार 15000 दिया गया तथा बेस्ट बॉलर में मोमिन को 11000 का पुरस्कार दिया गया विजेता टीम को ₹101000 का तथा उपविजेता को 55500 सुरेश चंद पूरणमल जी जैन एवं एमएसआर फेरोएलॉय बृजेंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तावित दिए गए कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी पूरणमल जी जैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई पश्चात शिवाजी क्लब के अध्यक्ष दिनेश देवाना हिम्मत सिंह कच्छावा अरविंद गणावा आए हुए अतिथि राजेश रिंकू जैन जैकी जैन विद्यासागर जी शर्मा अमर सिंह जी नायक कमलेश मचार एवं भूपेश भान पुरिया का हार फूल से स्वागत किया गया पश्चात उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने समाजसेवी पूरणमल जी जैन की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई पश्चात समाजसेवी विद्यासागर शर्मा जी अमर सिंह नायक राजेश रिंकू जैन जैकी जैन भूपेश भानपुरा कमलेश मचार आदि द्वारा विजेता विजेता तृतीय और चतुर्थ टीम को पुरस्कार एवं शील्ड से नवाजा गया सभी खिलाड़ी इनाम और शील्ड पाकर बहुत उत्साहित हो रहे थे कार्यक्रम का संचालन शेरखान ने किया तथा आभार शिवाजी क्लब के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह कच्छावा द्वारा किया गया।
Tags
jhabua
