विवेकानंद जयंती पर किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार | Vivekanand jayanti pr kiya gya samuhik surya namaskar

विवेकानंद जयंती पर किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

विवेकानंद जयंती पर किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी 2020 को नगर पालिका बालाघाट के हाकी ग्राउंड में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए और स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

विवेकानंद जयंती पर किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर के लटारे, अन्य विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया।

Post a Comment

0 Comments