विधायक कार्यालय पर नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन | Vidhayak karyalay pr nav varsh milan samaroh ka ayojan

विधायक कार्यालय पर नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन

विधायक कार्यालय पर नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन

मेघनगर (जियाउल हक क़ादरी) - 15 जनवरी  को ब्लॉक कांग्रेस कमेंट मेघनगर द्वारा कांग्रेस कार्यालय मेघनगर एवं विधायक कार्यालय पर नववर्ष मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें  पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक  कांतिलाल भूरिया  पेटलावद विधायक  वालसिहं मेडा   थांदला विधायक  वीरसिंह भूरिया,  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल मेहता,  पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष  समाजसेवी  सुरेशचंद जैन,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  यामीन शेख  की उपस्थिति में  आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के संबंध में रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त संगठन के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यालय पर सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से मौजूद रहने की बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेघनगर अध्यक्ष यामीन शेख व विधायक प्रतिनिधि मीडिया अली असगर बोहरा ने दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post