राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई | Rashtriya yuva divas ke roop main vivekanand jayanti manai

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है।जय नगर स्तिथ गायत्री गार्डन में स्थानीय बंधुओं तथा प्रबुद्ध जन की उपस्थिति में विवेकानंद जयंती मनाई गई । नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत होने के साथ ही वेद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशालीआध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् १८९३ में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। शिकागो सम्मेलन उन्हें केवल 2 मिनट का समय दिया गया था लेकिन उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण की शुरुआत जैसे ही "मेरे अमरीकी भाइयो एवं बहनो" के साथ की तालियों की लगातार गड़गड़ाहट से पूरा सदन गूंज उठा और दो मिनट का समय को ध्यान न देते हुए आयोजकों ने भी उनका पूरा उद्बोधन सुना। उनके संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था।

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई

संजय वैष्णव एवं देवेन्द्र पटेल ने आगामी 16 जनवरी को आयोजित होने वाले भारत सुरक्षा मंच के तत्वाधान में  आयोजित सीएए समर्थन रैली एवं राष्ट्रगान के आयोजन में पीथमपुर से अधिक से अधिक संख्या में उदय रंजन क्लब धार चलने का आह्वान किया। सीएए के बारे में फैलाई जा रही भ्रांति को हम सभी को मिलकर दूर करना है। यह नागरिकता छीनने का कानून बिलकुल भी नहीं है इससे भयभीत न होकर हम सभी को इस राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना है। आगे और भी दृढ़ कानून बनाए जाएं इसके लिए मोदीजी और अमित शाह जी के साथ पूरा देश खडा है यह हम धार पहुच कर साबित करें।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल, कुंदन पवार, मांगीलाल पथरिया, पार्षद बालचंद प्रजापति, अनूप मीणा सुभाष जायसवाल, राजेश पांडे,  किशोर दईया, महेश देवड़ा, रामेश्वर पटेल, विकास पटेल, पंकज पूरी, राम बिरला, पी एन सिंह, नीरज जयंत, बलवीर सिंह, अजय सिंह अंतिम सोहनी, हरिकेश कांतिगुरु सहित कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला मंत्री संजय सोनी द्वारा किया गया आभार शुभम् पाराशर ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post