महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी ने भगवान महाकाल के दर्शन किये | Mahila evam baal vikas mantri imarti devi ne bhagwan mahakal ke darshan kiye

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी ने भगवान महाकाल के दर्शन किये

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी ने भगवान महाकाल के दर्शन किये

उज्जैन (रोशन पंकज) - महिला एवं बाल विकास मं‍त्री श्रीमती इमरती देवी ने 22 जनवरी को उज्‍जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्‍वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किये। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने गर्भगृह के गेट से भगवान महाकाल के दर्शन किये। मंदिर के पुजारी ने पूजन-अर्चन कराया। मंत्री श्रीमती इमरतीदेवी मीडिया से भी रूबरू हुई और कहा कि उज्‍जैन आयें और भगवान महाकाल के दर्शन न करें यह संभव नहीं हो सकता है। यही मन में भाव लेकर भगवान महाकाल के दर्शन किये है और ईश्‍वर से प्रार्थना की कि हमार देश-प्रदेश समृद्ध एवं खुशहाल हो, आमजन स्‍वस्‍थ्‍य रहें। इस अवसर पर मंत्री के परिजन, मंदिर प्रबंध समिति के सदस्‍य श्री दीपक मित्‍तल, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री एमएस सिद्धिकी, श्री सुनील जैन आदि उपस्थित थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी ने भगवान महाकाल के दर्शन किये

Post a Comment

Previous Post Next Post