गणतंत्र दिवस पर निकली "तिरंगा यात्रा"
रानापुर (ललित बंधवार) - राष्ट्रीय स्वाभिमान के महापर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मिशन तिरंगा ग्रुप के तत्वावधान मे प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा शाम 4:00 बजे बस स्टैंड से आरंभ हुई जो नगर के सुभाष मार्ग,सोनी गली,बोहरा गली,शिवाजी चौक,एम,जी रोड होती हुई पुन: बस स्टैंड पहुंची, जहा यात्रा का समापन हुआ । यात्रा मे देशभक्ति से लबरेज युवा हाथ मे तिरंगा थामे हुए जय हिंद,भारत माता की जय,वंदेमातरम् के नारे लगाते हुए चल रहे थे ।यात्रा मे विवेक उपाध्याय, विजय राठोड,मयंक राठोड,गोकुल पोरवाल,नवेद रजा,सय्याम अग्रवाल,यश पोरवाल,कपिल पोरवाल,अवि सकलेचा, सिद्धार्थ राठोड,विश्वास जैन,पूर्वेश जैन ,मिलिश जैन नितेश मोहब्बिया,जयेस जैन, सहित बडी संख्या मे युवा शामिल हुए।
Tags
jhabua
