गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का होगा आयोजन | Gantantra divas ke pavan parv pr nishulk motiyabind shivir ka hoga ayojan

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का होगा आयोजन

थांदला में होगा 26 जनवरी को शिविर सम्पन्न

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का होगा आयोजन

थांदला (कादर शेख) - गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर 26 जनवरी 2020 को थांदला नगर में सद्गुरु परिवार ट्रस्ट राजकोट(गुजरात),चोइथराम नेत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में एव ब्लड डोनेशन टीम 24×7 एव गुरुद्वारा के संयुक्त प्रयास से आपके शहर थांदला में निशुल्क मोतियाबिंद मुक्ति लेंस प्रत्यारोपण  शिविर का आयोजन प्रसिद्ध डॉक्टर की टीम के मार्गदर्शन में किया जाएगा जो कि पूरी तरह से निशुल्क होगा| गुरुद्वारा थांदला में सुबह 10 बजे से शिविर प्रारंभ होगा जो कि दोपहर 1 बजे तक चलेगा जिसमे आने वाले मरीज की जाच के पश्चात उनका आपरेशन चोइथराम हॉस्पिटल श्रीराम तलावली धार रोड इंदौर पर निशुल्क सम्पन्न होगा| मरीज को आने जाने का किराया भोजन दवाई,आवास सब निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा| एव प्रत्येक मरीज को सद्गुरु परिवार ट्रस्ट की ओर से कम्बल मुफ्त प्रदान किया जाएगा | ब्लड डोनेशन टीम एव गुरुद्वारा समिति द्वारा सभी से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद तंक यह मैसेज पहुचाए ताकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आखों का इलाज निशुल्क हो सके| शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इन नंबर और कॉल 9827815534,9826224648,8085859999,9893754999,9827010010,9425486097 पर करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

Post a Comment

Previous Post Next Post