भारत पर्व पर भोपाल एवं बैतूल के दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा
उज्जैन (रोशन पंकज) - 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत पर्व का आयोजन पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल में सायं 6.30 बजे से किया जायेगा। इस पर्व में अनन्तश्री म्युजिकल ग्रुप भोपाल द्वारा सुराज गान तथा बैतूल की एकलव्य लोककला समिति द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों का गायन भी होगा।
Tags
dhar-nimad