आजाद नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छितूसिंह मावी को किया निष्कासित | Ajad nagar block congress adhyaksh chhitusingh mavi ko kiya nishkasit

आजाद नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छितूसिंह मावी को किया निष्कासित
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एव कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की आजाद नगर(भाभरा) के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छितूसिंह मावी को पार्टी गतिविधियों के खिलाफ काम करने पर  छः साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। श्री पटेल ने बताया कि जिला कांग्रेस को आजाद नगर ब्लाक अध्यक्ष श्री मावी की कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। इसी को लेकर श्री मावी को पार्टी से निष्कासन कर दिया है। इस मामले की जानकारी प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ओर कार्यालय को भी भेजी गई है। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post