नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 71वा गणतंत्र दिवस
बामनिया (प्रितेश जैन) - गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबसे पह कार्यालय ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच राम कन्या मखोड एवं सचिव व पंच ने मिलकर किया ध्वजारोहण। इसमें उपस्तिथ उपसरपंच लोकेन्द्र कटकानी, स्वप्निल वागरेचा, सत्यनारायण शर्मा, संदीप मांडोत, विमल जी मूथा , राजेश सोनी,आदि गणमान्य की उपस्तिथि में हुआ।नगर के मुख्य चौराहे पर पंचायत की ओर से झंडा वंदन किया गया । इस पावन पर्व पर रामपुरिया पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत # रामसेवक़दासजी महाराज# एवं मुस्लिम समाज के गुरु मौलाना# श्री निसार अहमद जी # के हाथों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।नवाचार के तहत एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।26 जनवरी 2020 का दिन बामनिया वासियो के लिए अमर दिन बन गया। और ग्रामवासियो के लिए ये पल बहुत निराला था।ग्राम पंचायत के द्वारा मिठाई वितरण की गई। इसके उपरांत ग्राम के समस्त विद्यालयों में इस पर्व को बड़े ही उत्साह, उमंग और पूरे जोश के साथ मनाया गया।स्काउट के छात्रों ने देश के प्रति देशभक्ति दिखाई।मारूति नंदन गौशाला पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विमल मूथा समाजसेवी सुनील जी पटवा , संजय जी लुणावत, डॉ विपिन शर्मा , मनीष पोरवाल, विकास चोपड़ा, राजेश माहेश्वरी,भवरलालजी जैन आदि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर विमल जी मूथा द्वारा गौशाला पर राशि भेट की गई।
Tags
jhabua
