राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम 24 जनवरी को
उज्जैन (रोशन पंकज) - महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री एनएस तोमर द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विक्रम कीर्ति मन्दिर में प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। इसमें राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उज्जैन जिले की बालिकाओं का सम्मान, बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
Tags
dhar-nimad