पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी को होगा | Pulse polio abhiyan 19 January ko hoga

पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी को होगा

पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी को होगा

उज्जैन (रोशन पंकज) - पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी से चलाया जायेगा। रविवार  19 जनवरी को उज्जैन जिले में 0 से 5 वर्ष उम्र तक के लगभग 285539 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा सम्पूर्ण जिले में पोलियो बूथ स्थापित किये जायेंगे। प्रथम दिवस पोलियो की दो बूंद दवाई रविवार 19 जनवरी को पिलाई जायेगी तथा 20 व 21 जनवरी को कार्य योजना अनुसार घर-घर टीम भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इस अभियान के दौरान ईंट-भट्टे निर्माण स्थल, झुग्गी झोपड़ियां एवं घुम्मकड़ आबाद स्थल पर विशेष ध्यान देकर लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूर्ति का प्रयास किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post