प्रदेश सरकार की उपलब्धियो को लेकर जिला स्तरिय संवाद कार्यक्रम 09 जनवरी को | Pradesh sarkar ki uplabhdiyo ko lekar jila stariya sanvad karyakram

प्रदेश सरकार की उपलब्धियो को लेकर जिला स्तरिय संवाद कार्यक्रम 09 जनवरी को
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण किया है। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद हमारी सरकार में न केवल जनकल्याण के कई क्रांतिकारी निर्णय लिया बल्कि आमजनता के लिए विश्वास आशा और भरोसा पैदा किया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने बताया कि अभा राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जानकारी साझा करने के लिए जिला स्तर पर संवाद कार्यक्रम तथा संविधान बचाओ-प्रजातंत्र बचाओ-भारत बचाओ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में 09 जनवरी गुरुवार को 12 बजे स्थानिय आजाद भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जानकारी देने हेतु प्रशिक्षण संयोजक महादेव चोहान एवं दिपेंद्र ठाकुर आ रहे है। उक्त कार्यक्रम में जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण विशेष रुप से मोजुद रहेगे। नेताओ ने जिले के समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटी सेल के पदाधिकारियो से कार्यक्रम मे विशेष रुप से उपस्थित रहने की अपील की हे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post