शिक्षकों ने सेवानिर्वती पर खेल परिसर अधीक्षक डावर का सम्मान कर विदाई दी | Shikshako ne sevanivrati pr khel parisar adhikshak dawar ka samman

शिक्षकों ने सेवानिर्वती पर खेल परिसर अधीक्षक डावर का सम्मान कर विदाई दी

शिक्षकों ने सेवानिर्वती पर खेल परिसर अधीक्षक डावर का सम्मान कर विदाई दी

आलीराजपुर (रफीक कुरैशी) - स्थानिय खेल परिसर अधीक्षक एवं पीटीआई श्यामसिंह डावर की सेवानिवर्ति्त पर संस्था स्टाफ ने उनका अभिनन्दन समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रभारी प्राचार्य पुष्पेंद्र वाघेला ने की। आयोजन के प्रारम्भ में डावर दम्पत्ति ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगीता भावसार ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था स्टाफ सदस्यों ने खेलकूद क्षेत्रों में श्री डावर द्वारा दिये गए उल्लेखनीय योगदान ओर प्रशंसनीय सेवाकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। अपने संबोधन में श्री डावर ने सेवाकाल के संस्मरण सुनाए साथ ही आत्मीय सम्मान देने के लिए संस्था परिवार का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में डावर को संस्था स्टाफ द्वारा पुष्पहार,शाल श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को व्याख्यता पुष्पेंद्र वाघेला, नरोत्तम मेहता, राघवेंद्र गहलोत, विश्वजीत तंवर, भूपेंद्र बघेल, हिना तंवर, अनिल बघेल आदि ने संबोधित किया। समारोह में गीत गजलों का दौर भी चला। जिसमें वरिष्ठ अद्यापक जितेंद्र तंवर, स्वरुप क्षीरसागर, इंद्रजीत तंवर ने सुमधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र तंवर ने और आभार स्वरूप क्षीरसागर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था स्टाफ के रामेश्वर राठौड़, रोहिणी वाघेला, सीमा परिहार, सुमेरसिंह बघेल, वीरेंद्रसिंह जादव, किरण अलावा, दिलीप भँवर, भीमसिंह डावर, रेखा डुडवे, राजेंद्र ओझा, एम. खान पठान, हेमेंद्र चैहान, शीतल कुमरावत, माया तोमर, करमसिंह गुथरिया, प्रेम गुंडिया, प्रियंका शर्मा, पायल माली, नूरी अनारे, कांति गोजा आदि स्टाफ सदस्य ओर डावर के परिजन उपस्थित थे। अंत में सहभोज के बाद ढोल-ढमाकों के साथ सभी स्टाफ सदस्य सेवानिर्वत श्री डावर को उनके निवास स्थान तक सम्मानपूर्वक छोड़ने गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post