किसानों को मुआवजा और राहत राशि देने में नाकाम रही प्रदेश सरकार - श्री चोहान
आलीराजपुर (रफीक कुरैशी) - प्रदेश सरकार को लगभग एक वर्ष का समय होने को आ गया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों से 2 लाख रूपए तक का कर्ज माफ करने का जो वादा किया गया था उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। लेकिन आज 11 माह से अधिक समय बीत गया सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई है। कांग्रेस ने किसानों को मुआवजा व राहत राशि ना देकर धोखा देने का काम किया है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। प्रेस वार्ता के लिए इंदौर से उमेश शर्मा भी आने वाले थे, लेकिन रास्ते में वाहन खराब हो जाने के चलते वे समय पर आलीराजपुर नहीं पहुंच पाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह भी मौजूद थे। प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया कि इस वर्ष जिले में अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसलो में भारी नुकसान हुआ है वहीं किसानों के खेतों में रखी हुई सोयाबीन, गेंहू, सरसो, चना, लहसून आदि की फसले भी बार बार हो रही बारिश के चलते खराब हो गई है। लेकिन हालत यह है की किसानों की खराब हुई फसलों का सर्वेक्षण तक नहीं किया गया। सरकार द्वारा सिर्फ आकड़ों का दिखावा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने आरोप लगाया कि जिस तरह से युपीए की सरकार के द्वौरान देशभर मे यूरिया की कालाबाजारी जोरो पर थी, उसी प्रकार का संकट फिर से मप्र में देखने को मिला है। जिले के किसानों को अपनी खेती के कार्य के लिए यूरिया संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं किसानों को ना दिन में पर्याप्त बिजली मिल रही है और ना ही रात में। इसीलिए बिजली विभाग के खिलाफ आंदेालन के लिए सड़को पर उतरना पड़ा। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Tags
jhabua