दो जिले, हजारों वाहन, फिर भी जिले को दो-तीन दिन का वक्त देंगे आरटीओ अनिमेष गड़पाल | Do jile hazaro vahan fir bhi jile ko 2 - 3 din ka waqt denge rto

दो जिले, हजारों वाहन, फिर भी जिले को दो-तीन दिन का वक्त देंगे आरटीओ अनिमेष गड़पाल

दो जिले, हजारों वाहन, फिर भी जिले को दो-तीन दिन का वक्त देंगे आरटीओ अनिमेष गड़पाल

बालाघाट (देवेंद्र खरे) - जिले के नए प्रभारी आरटीओ  अनिमेष गडपाल ने 3 दिसंबर को बालाघाट स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचकर पद्भार संभाल लिया। उन्हें एआरटीओ आरएस चिकवा ने प्रभार सौंपा। बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद नए आरटीओ पर दो जिले, हजारों  वाहनों के निगरानी की जिम्मेदारी दिया गया है। जिस कारण आरटीओ अनिमेष गड़पाळ जिले को सप्ताह में दो-तीन दिन से ज्यादा का समय नहीं दे पाएंगे। जिले के प्रभारी आरटीओ गडपाल बालाघाट और उमरिया का  प्रभार संभाल रहे हैं। पदभार संभालने के बाद प्रभारी आरटीओ ने लाखो की लागत से बनाए गए नए आरटीओ दफ्तर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से नाम और काम की जानकारी ली।              
        
दो जिले, हजारों वाहन, फिर भी जिले को दो-तीन दिन का वक्त देंगे आरटीओ अनिमेष गड़पाल
                                                  
बालाघाट जिले से भले ही  परिचित न हो फिर भी अच्छी तरह चला पाएंगे आरटीओ दफ्तर                     
                                      
नवनिर्वाचित आरटीओ  ने बताया कि बेशक उन्हें उमरिया के अलावा बालाघाट  का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  फिर भी बालाघाट में एआरटीओ, उड़नदस्ता व पर्याप्त बल उपलब्ध है। इसलिए कामकाज में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने हमारी टीम के माध्यम से बालाघाट जिले वासियों को संदेश दिया है कि राज्य शासन की मंशा के अनुसार रेवेन्यू कलेक्शन पर बालाघाट को 55 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था जिसमें लगभग 29 से 30 करोड़ का लक्छ पूरा हो चुका  है लगभग 50 से 55% लक्ष्य पूरा हुआ है और जल्द ही वे राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में बालाघाट जिले का सहयोग चाहते हैं उन्होंने बतलाया कि वाहन मालिकों को टैक्स भरने के लिए राज्य शासन की स्कीम चलाई जा रही है जिसमें 20 से 40% की टैक्स माफ की जा रही है उन्होंने राज्य शासन के तमाम लक्ष्य को बताते हुए कहा कि वे समय-समय पर सड़क सुरक्षा संबंधित बैठक का आयोजन किया जाएगा।व समस्त सरकारी स्कूलों में निशुल्क लाइसेंस छात्रों  के लिए बनवाया जा रहा है उसका भी कैंप समय अनुसार लगाया जाएगा साथ ही सड़क सुरक्षा एवं व्यक्ति सुरक्षा के लिए हेलमेट पर भी विशेष जोर दिया जाएगा  उन्होंने बतलाया कि बालाघाट जिले में स्कूल बस,वैन,ऑटो नियम कायदे से चले इसके लिए किए जाएंगे कड़े प्रयास। बच्चों की सुरक्षा के साथ बस, वैन चालकों का रोजगार प्रभावित न हो इसके लिए निकालेंगे रास्ता निकाला जाएगा साथ ही ऑटो चालकों की मनमानी रोक लगाने के प्रयास कर, ट्रैफिक व्यवस्था में लाएंगे सुधार भी लाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post