60 केंद्रों पर प्रारंभ हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी | 60 kendro pr prarambh hui samarthan muly pr dhaan kharidi

60 केंद्रों पर प्रारंभ हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

60 केंद्रों पर प्रारंभ हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए जिले में 04 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ हो गई है। प्रथम दिवस 04 दिसम्बर को तीन केन्द्रों पर 04 किसानों से 165 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा जा रहा है।

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए कटंगी तहसील में बनेरा, कटेरा, अतरी-सांवगी, किरनापुर तहसील में कान्द्रीकला, बोरगांव, खैरलांजी तहसील में आरंभा, कटोरी, भेंडारा, बेनी, मिरगपुर, अतरी, सालेबर्डी, सावरी, फुलचुर, खरखड़ी, पिंडकेपार, टेकाड़ीघाट, भजियादंड, गजपुर, परसवाड़ा तहसील में डोरा, कावेली, उकवा, बैहर तहसील में बिठली, बालाघाट तहसील में जरेरा, लिंगा, खुरसोड़ी, अमेंड़ा, पायली, भरवेली, बालाघाट, बिरसा तहसील में दमोह, पौनी, बिरसा, कचनारी, लांजी तहसील में पालडोंगरी, डोरली, बहेला, खजरी, कारंजा, लालबर्रा तहसील में डोकरबंदी, मिरेगांव, पिपरिया, पलाकामथी, साल्हे, जाम एवं वारासिवनी तहसील में रमरमा, गर्रा, कोचेवाही, रामपायली, बुदबुदा, डोंगरमाली, मेंडकी, झालीवाड़ा, दीनी, कोस्ते, सिंगोड़ी, वारासिवनी, सावंगी एवं लड़सड़ा के खरीदी केन्द्र स्थापित किये जा चुके है। आज 04 दिसम्बर को खरीदी केन्द्र मेंडकी में एक किसान से 52 क्विंटल, बिरसा में एक किसान से 75 क्विंटल एवं गारापुरी-पिपरिया केन्द्र में 02 किसानों से 37 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है।

60 केंद्रों पर प्रारंभ हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था की जांच के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 04 दिसम्बर को सहायक कलेक्टर अक्षय तेम्रावाल, डिप्टी कलेक्टर आयुषी जैन एवं जिला आपूर्ति अधिकारीएस एच चौधरी द्वारा लालबर्रा तहसील के केन्द्रों का भ्रमण किया गया। इन अधिकारियों के समक्ष पिपरिया केन्द्र में 02 किसानों से 37 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी चौधरी ने बताया कि 05 दिसंबर को 33 और केन्द्र स्थापित कर दिये जायेंगें।

सभी खरीदी केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित एफएक्यू मापदंडों के अनसुार ही धान की खरीदी की जायेगी। सभी केन्द्रों में सर्वेयर तैनात रहेगा और अपने मोबाईल में एप में किसान द्वारा लाये गये के धान के एफएक्यू मापदंड को दर्ज करेगा। मोबाईल एप में एफएक्यू मापदंड दर्ज होने के बाद ही किसान की तैल पर्ची कम्प्यूटर में जनरेट होगी। धान की तौल होने के बाद तौलप्रमाण पत्रक दिया जायेगा जिसमें किसान एवं कम्प्यूटर आपरेटर के हस्ताक्षर रहेंगें। एफएक्यू मापदंड के अनुसार धान में नमी 17 प्रतिशत से अधिक, बदरा 3 प्रतिशत से अधिक, टूटा हुआ, अंकुरित, रंगहीन, घुन लगा दाना 4 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए जिले के एक लाख 13 हजार 782 किसानों का पंजीयन किया गया था। गत वर्ष जिले में 89 हजार 86 किसानों से 40 लाख 78 हजार 683 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई थी। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 16 सितम्बर से 06 नवंबर 2019 तक जिले के एक लाख 16 हजार 88 किसानों का पंजीयन किया गया है।

शासन द्वारा कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान के भंडारण के लिए किरनापुर क्षेत्र के ग्राम वारा, खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम भेंडारा एवं लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम छतेरा व बिरसोला में ओपन केप बनाये जा रहे है। इन चार स्थानों पर ओपन बनने से जिले में धान के भंडारण की क्षमता पहले की तुल।

Post a Comment

Previous Post Next Post