विनीत गुप्ता ने रतलाम मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया | Vinit gupta ne ratlam mandal ke naye rail prabandhak ka padbhar grahan kiya

विनीत गुप्ता ने रतलाम मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

विनीत गुप्ता ने रतलाम मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर श्री विनीत गुप्ता ने 52वें मंडल रेल प्रबधक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि आप 1988 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं तथा रतलाम मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर आने से  इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग, पुणे में सीनियर प्रोफेसर (ब्रिज) के पद पर पदस्थ थे। रेल सेवा में आने के बाद आपकी प्रथम नियुक्ति सहायक मंडल इंजीनियर के पद पर इगतपुरी मुम्बई मंडल मध्य रेलवे में हुई। इसके उपरान्त मंडल इंजीनियर मुम्बई मध्य रेलवे, उप मुख्य इंजीनियर(निर्माण)दादार-मध्य रेलवे, वरि.मंडल इंजीनियर(समन्वय) भुसावल, सचिव/महाप्रबंधक मध्य रेलवे, मुख्य अभियंता (निर्माण) मुम्बई- मध्य रेलवे में पदस्थ रहे है ।

आपके द्वारा अपने अपने कार्यक्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित किया गया। आपके मार्गदर्शन में अमरावती-नरखेड़ 155 किमी नई लाइन, दिवा-वसई के मध्य 42 किमी लाइन का दोहरीकरण, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन पर 16,17,18 नम्बर नए प्लेटफार्म का निर्माण तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एवं वाडीबंदर स्टेशन  के मध्य 7वीं लाईन का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post