तम्बाकु के विरोध में निकाली जागरुकता रैली | Tambakoo ke virodh main nikali jagrukta raily

तम्बाकु के विरोध में निकाली जागरुकता रैली


धरमपुरी (गोलू पटेल) - पान पत्ती छोड़ कर खाओ सेब अनार, उम्र बढ़ाने का सपना कर लेना साकार', बच्चों का सुख नही पाएगा धुंआ बन कर उड़ जाएगा आदी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाली। इसके पूर्व विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

राष्ट्रीय तम्बाकु नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को यहां स्कुली छात्र-छात्राओं के द्वारा नगर में जागरुकता रैली निकाली गई। बीईओ व प्राचार्य नीता श्रीवास्तव के निर्देशन में जागरुकता रैली निकाली गई व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शा.मॉडल स्कुल, शा.उत्कृष्ट विद्यालय व शा.कन्या उमावि के छात्र-छात्रा शामिल हुए। जागरुकता रैली के पूर्व विद्यालयों में निबंध, वादविवाद, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अध्यापक राजेश जोशी ने बताया कि मॉडल स्कुल में आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध में शिवम रेवाराम पंवार प्रथम व गौरव लोकेन्द्र संचार द्वितीय रहे। वादविवाद के पक्ष में गौरव लोकेन्द्र संचार प्रथम व विपक्ष में शिवम रेवाराम पंवार प्रथम रहे। भाषण प्रतियोगिता में शिवम रेवाराम पंवार प्रथम व गौरव लोकेन्द्र संचार द्वितीय रहे। चित्रकला में मोनिका संजय चौहान प्रथम व माया मदन डोडवे द्वितीय रही। इसी तरह शा.उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध में कृष्णकांत संजय चौहान प्रथम व नेहा दयाराम चौहान द्वितीय रही। वादविवाद पक्ष में पुजा पप्पु किराड़े प्रथम व रेखा कमल मुवेल द्वितीय रही। विपक्ष में इशिका भारत प्रथम व लक्ष्मी नानुराम कटारे द्वितीय रही। भाषण में लक्ष्मी नानुराम कटारे प्रथम, पुजा पप्पु किराड़े द्वितीय रही। चित्रकला में महिमा कमल चौहान प्रथम व ज्योति भोलूसिंह द्वितीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post