सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति अभियान को साकार करने में जुटी ग्रामीण आजीविका समूहों की महिलाएं
पेपर बैग का प्रषिक्षण ले रही महिलाएं, कागज की 500 थैली का मिला आर्डर
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों को समझे हुए अन्य जन सामान्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें इसके लिए मप्र ग्रामीण आजीविका मिषन के स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं ने बीडा उठाया है। अधिक से अधिक जनसामान्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें तथा उक्त प्लास्टीक के स्थान पर कपडे और कागज से निर्मित थैलियों का उपयोग करें इसके लिए समूह की महिला विषेष प्रयास में जुटी है। पूर्व में सिंगल यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं करने के जनजागरण अभियान में महिलाओं ने बढ चढकर भागीदारी की थी। अब जोबट के ग्राम रामपुरा, कंदा, कस्बा जोबट की ग्रामीण आजीविका मिषन के स्वयं सहायता समूहों से जुडी करीब 15 से अधिक महिलाओं ने रद्दी अखबारी कागज से थैली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। इसके लिए ग्राम कस्बा जोबट की समूह से जुडी करूणा भूरिया ने कागज की थैली बनाने का प्रषिक्षण देने की बागडोर संभाली हुई है। इसके लिए बाकायदा 7 दिन का प्रषिक्षण रखा गया है, जिसमें उक्त समूह की महिलाएं घर के कामकाज से निवृत्त होकर प्रषिक्षण प्राप्त करने जोबट आ रही है। प्रषिक्षण के दौरान वे 500 ग्राम, एक, दो एवं पांच किलो की कागज की थैलियों का निर्माण भी कर रही है। उक्त महिलाओं को 500 नग थैली निर्माण का आर्डर भी मिल गया है। इस संबंध में ब्लाॅक समन्वयक श्री कपील सूर्यवंषी ने बताया प्रषिक्षण के साथ-साथ उक्त महिलाओं ने कागज की थैली निर्माण प्रारंभ कर दिया है। एक रूपये प्रति नग के दाम पर 500 नग थैली निर्माण का आर्डर भी उक्त समूह सदस्यों को मिला है। इस संबंध में ग्राम रामपुरा की वेस्ती मंडलोई, मंजुला रावत, रेलम रावत, काली खेतर की कंचना मावडा, भूरली कनैष, कस्बा जोबट की सहजा रावत ने बताया हम 8 रूपये किलो दाम पर 50 किलो अखबार की रद्दी लेकर आए है। हम थैली निर्माण करके इसे विक्रय करेंगे तो प्रति किलो पेपर बैग पर हमें 25 से 30 रूपये की बचत होगी। इस कार्य से हमें आय तो प्राप्त होगी और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी हमारी ओर से यह पहल होगी। ग्रामीण आजीविका मिषन की जिला मिषन प्रबंधक सुश्री शीला शुक्ला ने बताया समूह की महिलाओं को आय अर्जन गतिविधियों से जोडने के प्रयास किये जा रहे है। उन्हीं प्रयासों के तहत कागज की थैली निर्माण का प्रषिक्षण और निर्माण कार्य की गतिविधि प्रारंभ की गई है। आने वाले दिनों में इसे ओर वृह्द रूप से किया जाएगा।
Tags
jhabua