सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम से कई संस्थान हैं। भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी - गोपाल वैष्णव
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - कांग्रेस राज्य विकास केंद्र आईटी सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष धार के गोपाल वैष्णव ने प्रेस विज्ञप्ति में बतलाया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बयान निराधार और भ्रामक है।
पीथमपुर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से म प्र का शासन जिस भवन से चलता है उसका नाम वल्लभ भवन है, अभी नहीं शुरु से है. गुजरात विधानसभा का नाम सरदार पटेल विधानसभा भवन है. देश के बड़े पुलिस अफ़सर (आईपीएस) जहां प्रशिक्षण लेते हैं, हैदराबाद स्थित उस अकादमी का नाम सरदार पटेल के नाम पर है. सूरत के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का नाम सरदार पटेल के नाम पर है, गुजरात में सरदार पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय हैं, आनंद में वल्लभ विद्यानगर है, मुबंई में नेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट है, जोधपुर में पुलिस एवं सिक्योरिटी यूनिवर्सिटी है, गुजरात में उनका मेमोरियल है, म्यूजियम है. देशभर में स्कूल और कॉलेज के नाम सरदार पटेल के नाम पर हैं, सड़कें हैं, पार्क हैं, स्टेडियम और एयरपोर्ट है. और हां, अभी-अभी मोदी ने देश के जिस सबसे बड़े बांध का शुभारंभ किया है वो “सरदार सरोवर” है. इसका शिलान्यास पंडित नेहरु ने किया था. लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार साहब को जानबूछ कर इतिहास में ज़गह नहीं दी गई, उनका नाम इतिहास से मिटाने की कोशिश की गई. इनके “असत्य” की कोई सीमा नहीं है.”।
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सबके आदरणीय सम्मानीय मार्गदर्शक रहे हैं और रहेंगे।
Tags
dhar-nimad
