केंद्र सरकार बिहार कर्णाटक को दे रही आर्थिक पैकेज , एमपी के किसानो से भेदभाव क्यों – उमंग सिंगार
धार – धार में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन वन मत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में अनेक रंगारंग प्रस्तुतिय दी गयी | कार्यक्रम के पश्चात वन मंत्री उमंग सिंगार ने प्रेस वार्ता की जहा केंद्र सरकार द्वारा किसानो के साथ किये जा रहे भेदभाव को लेकर कटाक्ष कसते हुए कहा की भाजपा के नेता मध्यप्रदेश में धरना देने की बात कहते है और दिल्ली जा कर बंद कमरे में एमपी के किसानो को राहत पैकेज नहीं देने की बात करते है | प्रदेश में इतने सांसद जीते है वे किसानो की चिंता करे | हम किसानो के साथ है राज्य सरकार ने किसानो का 50 हजार तक का कर्ज माफ़ किया है हमारे प्रयास जारी है जल्द ही राज्य सरकार 2 लाख तक के कर्ज को माफ़ करने जा रही है |