भाजपा ने मनाया संगठन पर्व, कार्यकर्ताओ की रायशुमारी से होगा मण्डल अध्यक्ष का चयन
गन्धवानी (महेश सिसोदिया) - भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसी सिद्धांत के अनुसार भाजपा ने गन्धवानी मण्डल के प्रत्येक मतदानकेंद्र से सक्रिय कार्यकर्ताओ के साथ ही बुथ प्रभारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर स्वतंत्र रूप से पैनल बनाकर तीन तीन नामो पर सहमति ली गई इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिये जिला संगठन से निर्वाचन पर्यवेक्षक जिला मंत्री महेंद्रसिंह परिहार मनावर व् मोहन चोपड़िया कुक्षी को नियुक्त किया गया था जिसे निर्विवाद व् निष्पक्ष रूप देने के लिये मोहन चोपड़िया ने कहा भाजपा एक परिवार भाव की विचार को लेकर चलने वाली पार्टी है सभी कार्यकर्ता हमारे लिए सम्माननीय है यह प्रक्रिया 3 वर्षो में की जाती रही हैं इसी के तहत आपकी रायअनुसार नामो का चयन होगा जिसे जिला संगठन को भेजा जायेगा अगली कड़ी में महेंद्रसिंह परिहार ने निर्वाचन की रुपरेखा बताते हुवे कार्यकर्ताओ से कहा हमे बिनाभेदभाव किये संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यकर्ता का चयन करना है जिससे नई ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत किया जा सके व् गन्धवानी मण्डल के विभाजन की जानकारी भी दी गई जिसे जिराबाद नये मण्डल के रूप में बनाया गया है इस अवसर पर शिवपाल आर्य,लुणचंद गुप्ता,विकास महरवाल,लालसिंह बघेल,बाबूलाल काग कुक्षी,मोहनलाल आर्य ,दीपक पाण्डे मंचासीन थे जिन्होंने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव पार्टी के सिद्धांतों की जानकारी देकर संबोधित किया कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय व् श्यामप्रशाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई स्वागत गीत ऋषभ पाटनी ने लिया,सभी कार्यकर्ताओ ने बन्द कमरे में एक एक कर अपनी रायशुमारी पेश की जिनकी गुप्त रूप से पैनल तैयार कर जिला संगठन को भेजी गई इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुवे बैठक का संचालन राकेश मोटसरा ने किया।
Tags
dhar-nimad