अलीराजपुर में सदभावना रैली का आयोजन गुरुवार को | Alirajpur main sadbhavna raily ka ayojan

अलीराजपुर में सदभावना रैली का आयोजन गुरुवार को

अलीराजपुर में सदभावना रैली का आयोजन गुरुवार को

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बताया कि 7 नवंबर 2019 को शाम 4.30 बजे से सदभावना रैली का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर अलीराजपुर से किया जाएगा। उक्त सदभावना रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फतेह क्लब पर समाप्त होगी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने उक्त सदभावना रैली में प्रासन के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिकगण, समाजसेवीगण, मीडियाजन, आमजन, विभिन्न समाज और संगठनों की महिलाओं और पुरूषों आदि से उक्त सदभावना रैली में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post