रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ मध्यप्रदेश का 64 वा स्थापना दिवस
उज्जैन - (दीपक शर्मा) एक नवम्बर। मध्य प्रदेश के 64वे स्थापना दिवस पर कालिदास मुक्ताकाशी मंच पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागायुक्त श्री अजीत कुमार द्वारा प्रात: 10.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद शान्ति एवं समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गये। इसके बाद संभागायुक्त ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिये गये सन्देश का वाचन किया। सन्देश वाचन के बाद स्कूली छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी तथा झोकर के कबीर गायक मंडली द्वारा कबीर गीत प्रस्तुत किया गया।
प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक श्री महेश परमार, श्री पारस जैन, डॉ.मोहन यादव, श्री बहादुरसिंह चौहान, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री करण कुमारिया, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री अनिल शर्मा, कलेक्टर श्री शशांक मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन अतुलकर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एसकेपी कुलकर्णी, अपर आयुक्त श्री पीएस कतरोलिया, धर्माचार्य श्री शान्तिस्वरूपानन्दजी, श्री उमेशनाथजी महाराज, श्री अवधेशपुरीजी, फादर मनोज वीजी, शहर काजी श्री खलीकुर्रहमान, श्री मनोहर बैरागी, श्री विवेक गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री नीलेश पारिख, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, एडीएम श्री आरपी तिवारी, अपर कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल, श्री जीएस डाबर, एसडीएम श्री जगदीश मेहरा सहित गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
Tags
dhar-nimad


