संजय जलाशय मार्ग 40 फीट चौड़ा करने के लिए कार्रवाई शुरू | Sanjay jalasay marg 40 fit choda krne ke liye karyawahi shuru

संजय जलाशय मार्ग 40 फीट चौड़ा करने के लिए कार्रवाई शुरू

संजय जलाशय मार्ग 40 फीट चौड़ा करने लिए कार्रवाई शुरू

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - संजय जलाशय मार्ग 1 दिसंबर आज रविवार से 40 फीट चौड़ा होने जा रहा है। मार्ग चौड़ीकरण के भय से अपने मकान स्वयं मकान मालिकों ने तोड़ना शुरू कर दिए। नगर पालिका पीथमपुर द्वारा पूर्व में इसकी सूचना दे दी गई थी एवं मार्क भी कर दिया था।

संजय जलाशय मार्ग 40 फीट चौड़ा करने लिए कार्रवाई शुरू

40 फीट की सीमा में आ रहे भवन मालिकों ने अपने मकान स्वयं तोड़ना शुरू कर दिए हैं। पीथमपुर आजाद चौराहे से से लेकर संजय जलाशय मार्ग बजरंग नगर ,जय नगर कॉलोनी, नूतन नगर, होते हुए हाईवे संजय जलाशय मार्ग तक 40 फीट चौड़ा रोड बनाया जाएगा। आज नगरपालिका की जेसीबी द्वारा नाली व ओटलें तोड़ने  कार्य शुरू हो चुका है।

इस मार्ग पर कई व्यवसायिक दुकानें भी आ रही हैं। जो इस रोड पर व्यापार करते हैं कई व्यापारियों  की दुकानें पूरी की पूरी खत्म हो जाएगी। उन व्यापारियों में काफी असंतोष  देखा जा रहा है। 

संजय जलाशय मार्ग 40 फीट चौड़ा करने लिए कार्रवाई शुरू

यह मार्ग चौड़ा होने से आवागमन आसान हो जाएगा। लेकिन कई लोगों के आशियाने उजड़ जाएंगे। यह मार्ग खुशी और गम का प्रतीक है। क्षेत्र के पार्षदों ने मुआवजा देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेंद्र सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा था। इसमें मांग की गई थी कि जिनका नुकसान हो रहा है उन्हें मुआवजा दिया जाए। आज से नगरपालिका की कार्यवाही मार्ग चौड़ीकरण हेतु जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post