1 दिसंबर से संजय जलाशय मार्ग 40 फीट चौड़ा होगा, मकान मालिकों ने मकान तोड़ना किया शुरू | 1 December se sanjay jalashay magr 40 fit choda hoga

1 दिसंबर से संजय जलाशय मार्ग 40 फीट चौड़ा होगा, मकान मालिकों ने मकान तोड़ना किया शुरू

1 दिसंबर से संजय जलाशय मार्ग 40 फीट होगा, मकान मालिकों ने मकान तोड़ना किया शुरू

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - संजय जलाशय मार्ग 1 दिसंबर से 40 फीट चौड़ा होने जा रहा है। मार्ग चौड़ीकरण के भय से अपने मकान स्वयं मकान मालिकों ने तोड़ना शुरू कर दिए। नगर पालिका पीथमपुर द्वारा पूर्व में इसकी सूचना दे दी गई थी एवं मार्क भी कर दिया था।

40 फीट की सीमा में आ रहे भवन मालिकों ने अपने मकान स्वयं तोड़ना शुरू कर दिए हैं। पीथमपुर आजाद चौराहे से से लेकर संजय जलाशय मार्ग बजरंग नगर ,जय नगर कॉलोनी, नूतन नगर, होते हुए हाईवे संजय जलाशय मार्ग तक 40 फीट चौड़ा रोड बनाया जाएगा।

1 दिसंबर से संजय जलाशय मार्ग 40 फीट होगा, मकान मालिकों ने मकान तोड़ना किया शुरू

इस मार्ग पर कई व्यवसायिक दुकानें भी आ रही हैं। जो इस रोड पर व्यापार करते हैं कई व्यापारियों  की दुकानें पूरी की पूरी खत्म हो जाएगी। उन व्यापारियों में काफी असंतोष  देखा जा रहा है। 

यह मार्ग चौड़ा होने से आवागमन आसान हो जाएगा। लेकिन कई लोगों के आशियाने उजड़ जाएंगे।

यह मार्ग खुशी और गम का प्रतीक है। क्षेत्र के पार्षदों ने मुआवजा देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेंद्र सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा था। इसमें मांग की गई थी कि जिन का नुकसान हो रहा है उन्हें मुआवजा दिया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News