विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | Vidhan sabha chunav ko lekar police ne nikala flag march

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शहर की सड़कों पर कदमताल करते हुए एक साथ निकले सैकड़ों पुलिस कर्मी

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मेघनगर (जुजर अली बोहरा) - झाबुआ विधानसभा उप-चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचरण संहिता के चलते शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्ग निकाला गया। जिसमें शहर की सड़कों पर कदमताल करते हुए एकसाथ सैकड़ों पुलिस कर्मी बाजारों से होकर निकले। नेतृत्व थांदला  एसडीओपी  मनोहर लाल गवली व मेघनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च 10 अक्टूबर, गुरुवार को पुलिस थाना मेघनगर से प्रारंभ होकर स्थानीय झाबुआ चौराहा, भंडारी चौराहा, सदर बाजार, स्टेशन रोड, दशहरा मैदान ,साईं चौराहा होते हुए  फ्लैग मार्च पूरे शहर में निकाला गया ।  फ्लैग मार्च में थांदला  एसडीओपी   मनोहर लाल गवली व  झाबुआ आर. आई. मेघनगर थाना प्रभारी आगे  चले। इनके पीछे सीआरपीएफ जवान एवं मेघनगर पुलिस बल कतारबद्ध होकर हाथों में शस्त्र के साथ शामिल हुआ। इस दौरान आगे चल रहे पुलिस वाहन का सायरन पूरे नगर में गूंजा। अचानक निकले फलेग मार्च एवं सैकड़ों पुलिसकर्मियो को देखकर शहर के लोग भी कुछ देर के लिए अंचभित से रहे।

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News