शुभ मुहूर्त पर बिछाई गई गादीया, लक्ष्मीजी हुए विराजित | Sgubh muhurat pr bichhai gai gadiya

शुभ मुहूर्त पर बिछाई गई गादीया, लक्ष्मीजी हुए विराजित

मंदी की मार के बावजूद धनतेरस पर जमकर बरसा धन

शुभ मुहूर्त पर बिछाई गई गादीया, लक्ष्मीजी हुए विराजित

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - दिपावली के पहले दिन शुभ मुहूर्त में लोगो ने शुक्रवार को अपने-अपने प्रतिष्ठानो व घरी में गादीया बिछाकर लक्ष्मीजी का विधि विधान से पुजन किया। वेसे धन तेरस पर अक्सर बाजार गुलजार होते है और लोग जमकर चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान व अन्य जरूरत का सामान इस दिन अपनी आवश्यकता अनुसार खरिदते है। अच्छे व्यापार को देखते हुए कहा जाता है कि धन तेरस पर धन की बरसात हुई। इधर धनतेरस के मौके पर बाजार में अच्छी ग्राहकी देखी गई और व्यापार के मामले मे भी कारौबार ठिक ठाक रहा। फिर भी लोगो ने अपने बजट को देखते हुए आवश्यकता अनुसार जमकर खरिददारी की। खरिददारी का यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।

शुभ मुहूर्त पर बिछाई गई गादीया, लक्ष्मीजी हुए विराजित

गादी बिछाकर किया लक्ष्मीजी का पुजन

शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में लोगो ने गादी बिछाकर लक्ष्मीजी का विधि अनुसार पुजन किया। इसके पश्चात फटाके फोड़े गए। गादी बिछाने एवं लक्ष्मीजी को विराजमान करने के पश्चात शुभ मुहूर्त में दिपावली का विधि-विधान से सभी घरो में पुजन प्रारंभ हो गया। ज्ञात रहे की नगर मंे अधिकांश व्यापारियो के यहा धनतेरस के दिन परंपरागत गादी बिछाने की सालो पुरानी परंपरा है।

शुभ मुहूर्त पर बिछाई गई गादीया, लक्ष्मीजी हुए विराजित

धानी-बताशे एवं फुल-माला की जमकर हुई खरीदारी

इधर लोगो ने नगर के सोना-चांदी, बर्तन, फर्नीचर एवं इलेक्ट्रानिक आयटम की दुकानो के साथ-साथ लक्ष्मीजी के प्रसाद में चढ़ने वाली धानी, बताषे एवं फुलमालाओ की दुकानो पर भी जमकर खरीददारी की। वही सराफा प्रतिष्ठानो मे लोगो ने जमकर आभुषंणो कि खरीदी की। रोड़ के दोनो तरफ भारी संख्या में इन वस्तुओ की दुकान लगी हुई थी। इसके अलावा टु व्हीलर खरीदने वालो में आज ज्यादा उत्साह देखा गया। नगर के आॅॅटो मोबाईल के शो-रूम पर आज सेकड़ो मोटर सायकले बिकी। वहि दुसरी और नगर मे साप्ताहिक हाट के चलते बाजार मे ग्रामिणो की भारी भीड उमडी। ग्रामिणो ने भी पर्व को लेकर आवश्यकतानुसार खरीददारी की। प्रतिवर्षानुसार जिला प्रशासन ने इस बार भी सुरक्षा की दृष्टी से उमराली नाके के समीप एक खेत में फटाको की दुकान लगवाई। धनतेरस से लेकर नुतनवर्ष तक उक्त सभी दुकाने इसी स्थान पर लगेगी।

पुजन के लिए बैंको ने दिए नए नोट

स्थानिय भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आॅफ इंडिया, बैंक आफ बड़ोदा, नर्मदा-झाबुआ ग्रामिण बैंक,एक्सीस बैंक, पंजाब नेषनल, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य बैंको ने हर वर्षो की तरह अपने-अपने ग्राहको को लक्ष्मी पुजन हेतु नए नोटो का वितरण किया। सभी बैंको ने जरूरत के हिसाब से ग्राहको को नए नोट उपलब्ध कराए। लेकिन कुछ लोग जो बैंक के खातेदार नही है उन लोगो को नए नोट लेने के लिए दिक्कतो का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post