प्रेरणा क्लब के तत्वावधान मे आईपीएल-6 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज | Prerna club ke tatwadhan main IPL 6 cricket tournament

प्रेरणा क्लब के तत्वावधान मे आईपीएल-6 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

प्रेरणा क्लब के तत्वावधान मे आईपीएल-6 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - सामाजिक संस्था प्रेरणा क्लब, असाड़ा राजपूत समाज  के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर स्व. प्रशान्त भाटी (दादा) की स्मृति में आईपीएल (असाडपुरा प्रीमियम लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का गरिमामय शुभारंभ डाॅन बास्को स्कूल पर किया गया। उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पटेल, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, विशेष अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा व अध्यक्षता राजपूत समाज अध्यक्ष राजेश जे वाघेला व पूर्व अध्यक्षगण पुरेंद्रसिंह चंदेल, यतेंद्रसिंह भाटी तथा क्लब संरक्षक उमेश वर्मा द्वारा प्रेरणा क्लब के आदर्श स्वामी विवेकानंद व प्रशांत दादा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलवन व माल्यापर्ण पश्चात राष्ट्र-गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहि जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा द्वारा प्रेरणा क्लब के सदस्यों को क्रिकेट किट गिफ्ट दिया गया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अभिजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारीयो द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा मैच के टीम खिलाडियो का परिचय लिया गया व अतिथियों ने पीच पर बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर शुभारंभ किया गया। क्रिकेट यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर विगत 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा हैं। इस वर्ष आईपीएल का छटवां सत्र है, जिसमे कुल 6 टीमें माँ आशापुरा टाइगर्स, किंग्स इलेवन राजपूत, मेवाड़ इलेवन, सोलंकी सुरमा, एनआरए राजपूत प्राईड, राजपूत पैंथर्स भाग ले रही है। मीडिया प्रभारी राकेश चैहान ने बताया कि प्रथम दिवस के मैच में माँ आशापुरा टाइगर्स व एनआर ए राजपूत प्राईड विजेता रही। टूर्नामेंट के लिए टीमों ए के और बी ग्रूप में 3-3 टीम रखे गए। कार्यक्रम का संचालन राहुल परिहार ने किया व आभार संरक्षक उमेश वर्मा ने माना।


Post a Comment

Previous Post Next Post