रेलवें सुरक्षा समिति ने स्टेशन पर यात्रियों को बताये सुरक्षा के उपाय | Railway suraksha samiti ne station pr yatrio ko bataye suraksha ke upay

रेलवें सुरक्षा समिति ने स्टेशन पर यात्रियों को बताये सुरक्षा के उपाय

वाहन चालकों को भी नशा मुक्ति व ओवरलोड सम्बंधी नियम की दी जानकारी

रेलवें सुरक्षा समिति ने स्टेशन पर यात्रियों को बताये सुरक्षा के उपाय

थांदला रोड। पश्चिम रेलवें इंदौर के रतलाम मण्डल के अंतर्गत आने वाले जीआरपी थाना मेघनगर की रेलवें सुरक्षा समिति सदस्यों ने थांदला रोड़ रेलवें स्टेशन पर यात्रियों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया वही स्टेशन पर लगने वाले सवारी वाहन चालकों को भी समझाइश दी। थाना संयोजक पवन नाहर ने कहा कि अधिकांश पाकेटमारी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते उतरते समय धक्का मुक्की में होती है इसलिये यात्रियों को चाहिये की वह आराम से पहले उतरने वाले यात्रियों को उतरने दे व फिर ट्रेन में चढ़े। वही समिति के अन्य सदस्य सोहनसिंह परमार, श्रीमती कमला डामोर, अलीअजगर बोहरा, मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, बुरहान बोहरा, अशोक डामोर आदि के साथ थांदला रोड़ नोगावां चौकी प्रभारी महावीरसिंह, जीआरपी के जवान पवन गिरी, किशोर कुमार, रेलवें पुलिस जवान शेखर पटेल, मनोज मीणा के सहयोग से यात्रियों को समझाइश देते हुए उन्हें अपने सामना की सुरक्षा व पाकेटमारी से बचने के उपाय बताए साथ ही रेलवें के नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए पटरियों को क्रासिंग न करते हुए ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी। 

रेलवें सुरक्षा समिति ने स्टेशन पर यात्रियों को बताये सुरक्षा के उपाय

समिति सदस्यों ने बताया कि हर स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान रेलवें सम्बन्धि किसी भी प्रकार की समस्या का निवारण करने के लिये उपलब्ध है वही आप भारत के किसी भी कौने में सफर कर रहे हो रेलवें के हेल्प लाइन नम्बर 182 पर सम्पर्क कर अपनी लोकेशन भेज सहायता ले सकते हो। इस अवसर पर स्टेशन पर सवारी वाहन चालकों को भी समझाइश देते हुए लाइसेंस बनाकर ही वाहन चलाने, ओवरलोड सवारी नही ले जाने व यात्रियों से सही व्यवहार कर उन्हें बिठाकर ले जाने सम्बन्धी नियमों के पालन करने के निर्देश दिये। स्टेशन वाहन चालकों ने निजी वाहन के लिये उचित प्रबंध करने की बात बताई गई तब सुरक्षा समिति ने शीघ्र इसका हल निकालने का आश्वासन दिया गया वही इस अवसर पर समाजसेवी भरत मिस्त्री, जियाउलहक, हैदरअली, कान्तिलाल परमार, रूपसिंह, जुजर अली आदि ने भी यात्रियों को सुरक्षित सफर के उपाय बताएं वही रेलवें सम्पत्ति की स्वच्छता व सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। वही सभी समाजसेवी अतिथियों ने रेलवें सुरक्षा समिति से जुड़कर समाजसेवा करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post