हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए | Hinduvadi neta kamlesh tiwari ke hatya ka mamla fast track

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए

उज्जैन (दीपक शर्मा) - लखनऊ उत्तर प्रदेश के हिंदूवादी ब्राह्मण नेता स्वर्गीय श्री कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में उज्जैन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तथा राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी ने आज पुलिस अधीक्षक श्री सचिन अतुलकर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई कि श्री तिवारी की हत्या का मामला अभियोजन पक्ष से फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलया जाकर  जल्द से जल्द सख्त सजा हत्यारों को कराई जाए तथा श्री तिवारी के परिजनों को ₹5000000 की आर्थिक सहायता तुरंत दी जाए एवं श्री तिवारी के परिवार के सदस्यों को शासकीय नौकरी में अविलंब उत्तर प्रदेश सरकार अवसर प्रदान करें इन्हीं सब मांगों को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी श्री जेपी हरदेनिया अशोक दुबे शिव नारायण शर्मा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला जिला अध्यक्ष कुंवर जय सिंह लखा हेड़ा तथा राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री विनोद शर्मा जितेंद्र शर्मा गोविंद शर्मा संतोष शर्मा नागदा कुंदन शर्मा शुभम शर्मा आदि के नेतृत्व में दिया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार से उक्त मांगों को अविलंब पूर्ण करने के लिए मांग की गई।

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए

Post a Comment

Previous Post Next Post