धनतेरस पर हर आंगन में बनाई एक से बढ़कर एक रंगोली, दिखा उत्साह
राणापुर (ललित बंधवार) - धनतेरस पर जवाहर मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, चंद्रशेखर आजाद मार्ग, एकता गली, टेलर गली, सरदार मार्ग, प्रजापत मोहल्ला गली-मोहल्लों में एक से बढ़कर आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। नन्ही बालिकाओं के साथ महिलाएं व युवतियों ने अपने-अपने घरों के आंगन में रांगाली बनाने में होड़ मची थी। बालिकाएं तो दोपहर में ही रांगोली बनाते नजर आई। इसके बाद अधिकांश महिलाएं और युवतियां एक दूसरे की रंगोलियां को देखने के लिए समूह के रूप में घूमती नजर आए।
Tags
jhabua

