भारतीय जैन संघटना एवं रोटरी क्लब की ओर बच्चों को किया बिस्कीट एवं टाॅफी का वितरण
झाबुआ (मनीष कुमट) - जिला मुख्यालय झाबुआ के समीपस्थ महर्षि दयानंद सेवाश्रम अंतरवेलिया में शारदेय नवरात्रि के सातवे दिन 5 अक्टूबर, शनिवार को यज्ञ का आयोजन रखा गया। बाद भारतीय जैन संघटना एवं रोटरी क्लब ‘मेन’ की ओर से सभी निराश्रित बच्चों को बिस्कीट एवं टाॅफी का भी वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए आश्रम के संचालक पं. आर्येन्द्रकुमार वेदिक ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यहां आश्रम प्रबंधन एवं आर्य समाज द्वारा मिलकर शारदेय नवरात्रि में यज्ञ-हवन आदि करवाने के साथ ही भजन-किर्तन आदि भी किए जा रहे है। बच्चों को आर्य समाज के वरिष्ठजनों द्वारा नवरात्रि का महत्व बताते के साथ ही उन्हें दैनिक दिनचर्या के बारे में भी बताया जा रहा है।
यज्ञ बाद रखा गया कार्यक्रम
शारदेय नवरात्रि के सातवे दिन 5 अक्टूबर, शनिवार को सुबह यहां यज्ञ बाद दोपहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला दहेज सलाहकार बोर्ड (डीपीए) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रोटेरियन यशवंत भंडारी उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य अतिथियों में रोटरी क्लब ‘मेन’ के पूर्व अध्यक्ष अमितसिंह जादौन (यादव), आर्य समाज अध्यक्ष खेमचंद आर्य ग्राम सुजापुरा, युवा चिकित्सक एवं रोटरी ग्रामीण सेवा प्रकल्प के संस्थापक डाॅ. नटवरसिंह डोडियार मौजूद थे। च्ूंकि 5 अक्टूबर को आश्रम के सचालक पं. आर्येन्द्र वैदिक की बड़ी पुत्री स्व. सुश्री वंदना वैदिक का जन्मदिवस होने से सभी अतिथियों ने मिलकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उन्हे नमन किया। बाद स्वागत उद्बोधन संचालक पं. वैदिक ने दिया।
Tags
jhabua
