150वीं जयंती मैं निकाली गई गांधी रथ यात्रा | 150vi jayanti main nikala gaya gandhi rath yatra

150वीं जयंती मैं निकाली गई गांधी रथ यात्रा

नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया


जुन्नारदेव (मनेश साहू) - जुन्नारदेव विकासखंड के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रशासन के द्वारा संस्कृति मंत्रालय एवं संस्कृति संचालक मध्यप्रदेश के तत्वधान 150 वी गांधी जयंती पर में गांधी रथ का आयोजन  ग्रामीण अंचलों में किया गया जिसमें रथ यात्रा 2 अक्टूबर 2019 से 2 अक्टूबर 2020 तक संचालित किया गया यहां रथ के माध्यम से बापू के आदर्श एवं जन सामान्य  मैं उनकी शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है जिसमें पूरे प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में तथा चयनित गांव में प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें एक वाहन में बापू के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी है और दूसरे वाहन में बड़े इसके प्रभावों पर आधारित फिल्म और तीसरे वाहन में कलाकारों के लिए मंच बनाया गया है यह तीनों गाड़ियों में निर्धारित जागरूकता के लिए अग्रसर संस्था के द्वारा किया जा रहा है इस संस्था के द्वारा गांधीजी के जीवन  की कथा का वर्णन किया जा रहा है  जिससे ग्रामीणों के नन्हे मुन्ने बच्चे  एवं  ग्रामीण के लोग  इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ा उत्साह से कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं इस दौरान टीम में संस्था के अध्यक्ष अम्बर तिवारी  अमजद खान  सौरभ साहू गगन प्रहलाद गुरूदास प्रदीप एवं संचालनालय से प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुशवाहा उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post