कलश यात्रा के बाद भागवत कथा शुरू
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - धवार 18 सितंबर सुबह 10:30 बजे छत्रछाया कॉलोनी स्थित राम रामेश्वर मंदिर से भागवत कथा हेतु कलश यात्रा निकली जो छत्रछाया कॉलोनी होते हुए, मुख्य मार्ग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हाल पहुंची । जहां आज से भागवत कथा प्रारंभ होकर 24 सितंबर तक चलेगी। भागवत कथा का पूज्य दादाजी-दादी स्व. श्री मनोहरदास स्व. लक्ष्मीदेवी शास्त्री पूज्य पिताजी स्व. श्री गिरीशचंद्र शास्त्रीकी पावन स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा भागवत मर्मज्ञ परम श्रद्धेय श्री शिवम बापूजी (नेवरी, देवास) द्वार बुधवार आज से 24 सितंबर 2019 को प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से मध्याह्न 4 बजे तक कम्युनिटी हॉल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर - 1 पीथमपुर मैं होगी। गंगा देवी शास्त्री, किरणकुमार शास्त्री, अशोकशास्त्री,वैष्णव परिवार पीथमपुर इंदौर द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कलश यात्रा में प्रमुख रूप से घनश्याम वैष्णोव, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता द्विवेदी ,पार्षद हेमंत पटेल, रमेश मिश्रा,कुंदन कुमार ,सुभाष जयसवाल, वीरेंद्र उपाध्याय ,पार्षद क्षमा जायसवाल नीता चौबे कुंदन पंवार रमेश मिश्रा, सत्यनारायण उर्फ सत्तू ठेकेदार आदि गणमान्य कलश यात्रा में चल रहे थे।
कलश यात्रा में ऊंट बग्गी डीजे तथा एक बालिका लक्ष्मीबाई बनकर चल रही थी।
Tags
dhar-nimad