ढोल ग्यारस पर शहर में निकले ढोल, नीमा समाज ने चारभुजा नाथ मंदिर से निकाला चल समारोह
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर में 9 सितंबर, सोमवार शाम को ढोल ग्यारस पर अलग-अलग समाजजनों द्वारा मंदिरों से ढोल (चल समारोह) निकाले गए। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
शहर के श्री चारभुजा नाथ मंदिर से शाम करीब 5.30 बजे श्री दषा नीमा समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ढोल ग्यारस पर चल समारोह निकाला गया। जिसमें आगे बैंड-बाजों पर धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। ढोल में समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेष वाहन पर भगवान श्री चारभुजानाथजी की प्रतिमा विराजमान की गई। भगवान के जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यह चल समारोह शहर के श्री गौवर्धनाथ नाथ मंदिर तिराहा, आजाद चौक, बाबेल चौराहे थांदला गेट सहित अन्य मार्गेों से होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचा। जहां भगवान श्री चारभुजानाथजी की आरती बाद प्रसादी वितरण हुआ।
माहेश्वरी समाज एवं सोनी समाज ने भी निकाला चल समारोह
मिली जानकरी के अनुसार ढोल ग्यारस पर महेश्वरी समाज द्वारा शाम को लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं सोनी समाज द्वारा राधाकृष्ण मार्ग स्थित श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर से ढोल निकाले गए। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए। विशेष वाहन या रथ पर भगवान की प्रतिमाएं विराजमान की गई। चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकले। साथ ही ढोल ग्यारस शहर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न हुए।
Tags
jhabua